बरेली में शराब कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच आरोपी माफिया सूची में शामिल

बरेली। अपराध और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत बरेली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को माफिया सूची में शामिल कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

पुलिस के अनुसार थाना बारादरी की रिपोर्ट के आधार पर चर्चित शराब कारोबारी मनोज जायसवाल समेत कुल पांच लोगों को माफिया घोषित किया गया है। इनमें अजय जायसवाल, अशोक दीक्षित, अरुण कुमार पांडेय और संजय कुमार भी शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी संगठित गिरोह के रूप में अवैध शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

यह भी पढ़े - Bareilly News: इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सवाल, राहुल गांधी को दी राजनीतिक सलाह

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मनोज जायसवाल के खिलाफ प्राप्त रिपोर्ट में अवैध शराब कारोबार के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करने और संगठित अपराध में संलिप्तता के आरोप पाए गए। जांच के बाद उन्हें जनपद स्तरीय माफिया सूची में शामिल किया गया।

इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों में उन्नाव के गांधीनगर निवासी अशोक दीक्षित, इज्जतनगर के न्यू बृजलाल नगर निवासी अजय जायसवाल, आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी अरुण कुमार पांडेय तथा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बेहटा निवासी संजय कुमार को भी माफिया गिरोह का सदस्य चिन्हित किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें हिस्ट्रीशीटर और माफिया घोषित किया जा रहा है, ताकि उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जिले में पेशेवर और संगठित तरीके से अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में नगर निगम द्वारा मांस, मछली और पोल्ट्री की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर...
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर
Bareilly ED Raid: बरेली में कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.