बलिया में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर पर किया पथराव; महिला घायल

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने पीड़ित परिवार के घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज की और जमकर पथराव किया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की दूसरी शादी के आरोप से आहत महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के तीन युवक अक्सर शाम के समय शौच या टहलने के लिए जाने वाली घर की महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते थे तथा सीटी बजाकर उन्हें परेशान करते थे। कुछ दिन पहले परिवार के एक युवक ने इस हरकत का विरोध किया था, जिस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार शाम आरोपी पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में पीड़ित की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News: वर्दी का सपना टूट गया, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत Varanasi News: वर्दी का सपना टूट गया, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत
वाराणसी। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना लेकर परीक्षा देने जा रही एक युवती की जिंदगी रास्ते में ही खत्म...
फतेहपुर कलेक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, होमगार्ड जवानों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आजमगढ़ BSA कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपये लेते बाबू गिरफ्तार
Lucknow News : लखनऊ में किसान का शव आम के पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
बरेली में हवाला नेटवर्क का खुलासा, शहर छोड़ने की फिराक में था आरोपी मोईन अली; 3 लाख नकद बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.