बरेली में हवाला नेटवर्क का खुलासा, शहर छोड़ने की फिराक में था आरोपी मोईन अली; 3 लाख नकद बरामद

बरेली: फर्जी कंपनी के जरिए बैनामी धनराशि को हवाला नेटवर्क के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में खपाने के मामले में बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे आरोपी मोईन अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और कंपनी संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित हजियापुर निवासी मोईन अली पुत्र महमूद अली की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर हजियापुर मोड़ स्थित कोल डिपो के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी थी और वह बरेली छोड़कर फरार होने की फिराक में था।

यह भी पढ़े - Bareilly : बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

फर्जी कंपनी बनाकर चलाया जा रहा था नेटवर्क

पूछताछ में मोईन अली ने बताया कि उसके भाई जमीर के माध्यम से उसकी पहचान जीशान अली नामक व्यक्ति से हुई थी। जीशान ने उसके नाम पर कंपनी खोलकर बैंक खाते संचालित करने और कमीशन के बदले खातों में आने वाली रकम को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था।

इसके बाद पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आशुतोष सिटी में केजीएन एंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी बनाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी का इस्तेमाल किसी वास्तविक कारोबार के लिए नहीं किया जा रहा था, बल्कि बैंक खातों में आने वाली रकम को टोकन प्रणाली और हवाला चैनल के माध्यम से दिल्ली सहित अन्य स्थानों तक पहुंचाया जाता था।

पहले भी हो चुकी हैं दो गिरफ्तारियां

इस मामले में पुलिस इससे पहले माधोबाड़ी निवासी कथित हवाला कारोबारी जगदीश चोटिया और हजियापुर निवासी जमीर अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि हवाला के जरिए यह रकम दिल्ली के धम्माराम और लाल चंद्र नामक व्यक्तियों तक पहुंचाई जाती थी।

पुलिस अब धम्माराम और लाल चंद्र की तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क के बड़े स्तर पर खुलासे हो सकते हैं।

दुबई कनेक्शन की जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि बरेली के इस नेटवर्क तक धनराशि पहुंचाने में दुबई से संचालित एक व्यक्ति "अली जीशान" की भूमिका बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक किसी ने उसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। उससे केवल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क होने की बात सामने आई है।

साइबर सेल की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस को इतना पता चला है कि वह जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, वह दुबई में पंजीकृत है। ऐसे में उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस का बयान

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि बारादरी थाने में दर्ज मामले में वांछित मोईन अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जल्द ही जांच टीम अन्य राज्यों में जाकर भी साक्ष्य जुटाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में नगर निगम द्वारा मांस, मछली और पोल्ट्री की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर...
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर
Bareilly ED Raid: बरेली में कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.