पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

बांसडीह (बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में भाजपा बांसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कचहरी चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आरती के बाद श्रद्धालुओं और आमजन के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तेज बहादुर रावत, सिंपी सिंह, शिवम गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला, अमित रावत, गोपालजी गुप्ता, अरुण पांडेय, विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर
बहराइच। जिले के हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने...
Bareilly ED Raid: बरेली में कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल तेज
Varanasi News: वर्दी का सपना टूट गया, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत
फतेहपुर कलेक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, होमगार्ड जवानों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आजमगढ़ BSA कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपये लेते बाबू गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.