Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार सुबह रेवती कस्बे स्थित जोड़ा पुलिया के पास से की गई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और लंबित मामलों की जांच के सिलसिले में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुबह करीब 8:45 बजे जोड़ा पुलिया के पास से तारकेश्वर पासवान उर्फ मालिक पुत्र उधव पासवान निवासी झरकटहा, थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, कांस्टेबल बलिराम कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अरुण निषाद शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बेटों को पोखरे में फेंका, बेटी ने बचाई जान; मां अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बेटों को पोखरे में फेंका, बेटी ने बचाई जान; मां अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के अकड़छा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...
बंदर को बचाने में झुलसा संविदा बिजलीकर्मी, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर
बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध मुनाफा 132% बढ़कर ₹1,075 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.