बलिया : दुकान से घर के लिए निकला युवक बेहोशी की हालत में मिला, हालत गंभीर

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित बख्शीखाना के पास रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित बख्शीखाना के पास रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी.

बड़ी बाजार निवासी विजय साहू (20) पुत्र शिवजी तेली शनिवार को अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रविवार की सुबह तीन बजे के करीब वह बड़ी बाजार स्थित बख्शी खाना के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला. वार्ड में मिले कुछ लोगों ने युवक की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना पर परिजन युवक को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

वहीं, इस घटना के बाद कुछ लोगों ने बताया कि हो सकता है युवक के साथ मारपीट की घटना हुई हो। हालांकि युवक अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। युवक बेहोशी की हालत में है। इस मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.