बलिया : ट्रेनों में लूटपाट करने वाली महिला गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

बलिया। पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बलिया। पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार महिला का नाम रेशमा है जो झारखंड के पलामू के रेल्हा के टोलरा थाना की रहने वाली है. इससे चोरी हुए मोबाइल के खिलाफ थाने में कांड संख्या 3/23 दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस ने संबंधित धारा के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चार घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम

प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि चलती ट्रेनों खासकर पैसेंजर ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की महिलाएं युवतियों व युवतियों को चिन्हित करती हैं. उसका कोई पक्का ठिकाना नहीं है, अब आरोपी महिला ढोधाडीह थाने के बगल में झोपड़ी में रहती थी. ये लोग जहां रहते हैं, वहां से 20 से 25 किमी दूर घटना होती है।

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन लूटने वाले गिरोह में कई महिलाएं शामिल हैं, वे भीख मांगने या बैठने के बहाने भीड़ में शामिल हो जाती हैं और घटना को अंजाम देती हैं. इनके गिरोह में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बलिया स्टेशन पर एक महिला यात्री का बैग चोरी करने का प्रयास कर रही थी. उसके साथ दो और महिलाएं भी थीं। वह फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरों से इनकी पहचान की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.