बलियाः गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ CRPF जवान का अंतिम संस्कार, बिलख उठा पूरा गांव

बलियाः बैरिया के कुंवर टोला निवासी सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात पैृतक आवास पहुंचा। इस दौरान जवान के शव को देखकर पूरा गांव बिलख उठा।

तिरंगे में लिपटे लाल को साथी जवानों ने वाहन से अपने कंधों पर उतारा तो सभी की आंखे नम हो गई। मंगलवार को पचरुखिया गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि दूसरे नंबर के बेटे दिनेश ने दी।

यह भी पढ़े - बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

बता दें कि 50 वर्षीय उमाशंकर राम कुंवर टोला निवासी थे। वे सीआरपीएफ के 34वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी कुछ दिन पहले तबीयत अचानक खराब हो गई। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 13 अगस्त की रात को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही विभागीय कार्यवाही पूरी कर शव को पैतृक गांव लाया गया।

सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान साथी रात करीब डेढ़ बजे शव लेकर पैतृक आवास पहुंचे। इसके बाद कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी व बेटों का रोकर बुरा हाल था। रात वहीं गुज़ारने के बाद साथ आये जवान परिजनों व ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 7.30 बजे गंगा घाट पहुंचे। वहां गार्ड ऑफ आनर के साथ साथी को अंतिम विदायी दी गयी। मुखाग्नि बेटे दिनेश ने दी।

इस मौके पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लक्ष्मी राम, बैरिया चौकी इंचार्ज परमानंद द्विवेदी, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, अजीत सिंह, एसके सिंह, ओम नरायन, संजय कुमार सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.