बलिया : सेल्फी के चक्कर में रेल पुल से सरयू नदी में गिरी किशोरी, सन्न रह गई सहेली

बैरिया, बलिया : बलिया छपरा रेल खंड के बकुलहा माझी रेलवे स्टेशनों के बीच नवनिर्मित रेल पुल पर बुधवार की दोपहर बाद अपने सहेली के साथ सेल्फी लेते समय एक किशोरी सरयू नदी में गिर कर डूब गई। घटना के बाद उसकी सहेली बदहवास स्थिति में भाग कर अपने घर पहुंची और घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने इसकी सूचना माझी पुलिस को दी। माझी पुलिस घटनास्थल के निरीक्षण के बाद वापस लौट गई।

बिहार के सारण जनपद अंतर्गत छोटकी माणिकपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह की पुत्री रागिनी कुमारी (17) अपने गांव की एक सहेली के साथ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर सरयू नदी में बने रेल पुल पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक गिर गई। उक्त  किशोरी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास किया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय नविकों के सहयोग से उसे तलाशने का काम किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का को सरयू नदी से नहीं ढूंढा जा सका है।

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.