बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई: तीन सिपाही निलंबित, दुर्व्यवहार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप

Ballia News। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभागीय अनुशासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैरिया थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षी मनीष गोड़ और प्रियव्रत गोड़ तथा नगरा थाने के मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन पर दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग, ड्यूटी में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

बैरिया पुलिस पर युवक को पीटने और रिश्वत मांगने का आरोप

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रोहित कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि 5 जून की शाम वह अपने जनसेवा केंद्र पर बैठा था, तभी बैरिया पुलिस चौकी के दो सिपाही पहुंचे और बिना कोई वजह बताए उसे जबरन चौकी ले गए। रास्ते में बार-बार पूछने के बावजूद सिपाहियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़े - PDA के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: युवा संवाद में नेताओं का दावा

चौकी में उसे गालियां दी गईं और टिंकू खरवार नामक युवक द्वारा मोबाइल चोरी में शामिल होने के शक में उसे पीटा गया। रोहित का दावा है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उसे बुरी तरह लाठी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने शिकायत के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की थी।

एसपी ओमवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

नगरा थाने में भी सिपाही पर कार्रवाई

इसी तरह नगरा थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी पर पूछताछ के लिए लाए गए एक व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। एसपी ने मामले की पुष्टि के बाद उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.