बलिया : सपा नेताओं ने मनन दुबे के पिता को तीन लाख का चेक सौंपा

बलिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के अपने अग्रभाग संगठन के पदाधिकारी रहे स्व. मनन दुबे के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

बलिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के अपने अग्रभाग संगठन के पदाधिकारी रहे स्व. मनन दुबे के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मनन दुबे के पिता रमेश दुबे को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया.

समाजवादी छात्र सभा से जुड़े मनीष दुबे 'मनन' की तीन माह पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्व. मनन दुबे के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की थी। सपा मुखिया ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। रविवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, विधायक संग्राम सिंह यादव व पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से तीन लाख रुपये का चेक युवा नेता स्व. मनीष दुबे मनन के घर पहुंचे और चेक उनके पिता रमेश दुबे को सौंपा.

यह भी पढ़े - बेरुआरबारी ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत से अभद्रता का आरोप, 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर

पार्टी नेताओं ने रमेश दुबे से कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और पूरी पार्टी हमेशा साथ खड़ी है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को स्व. हेमंत यादव के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने हेमंत यादव के परिजनों को तीन लाख का चेक भी दिया था। समाजवादी छात्र सभा के सदस्य रहे हेमंत यादव की करीब दो माह पूर्व निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इस मौके पर अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, रवींद्र नाथ यादव, इम्तियाज अहमद, अटल पांडेय, प्रवीण सिंह विक्की, साजिद कमाल, त्रिलोकी यादव व वासुदेव यादव आदि मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.