बलिया: सिलाई सीखने गई युवती लापता, मोबाइल फोन भी बंद; पुलिस तलाश में जुटी

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, युवती रोजाना सिलाई सीखने के लिए बांसडीह आती-जाती थी। बुधवार सुबह वह घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़े - बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है।

आखिरकार परिजनों ने बांसडीह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित
बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक लखनेश्वरडीह किले के शंकर जी मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने पुजारी...
बलिया: सिलाई सीखने गई युवती लापता, मोबाइल फोन भी बंद; पुलिस तलाश में जुटी
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़
एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता
वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात 8:50 बजे चलेगी ट्रेन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.