Ballia Road Accident: बलिया में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, चार परिवारों में मचा कोहराम

Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर की आमने सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। इसमें दो मृतक जिले के एक ही गांव के रहने वाले है, जबकि दो मऊ जनपद के निवासी है। हादसे के बाद से मृतकों के गांव घर में कोहराम मचा है। दो परिवारों में तो मांगलिक माहौल था, जहां हादसे ने करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा दिया है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

 
road-accident-in-ballia
 

बताया जा रहा है कि गडवार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के पास मकान की ढलाई के बाद मऊ जनपद के मजदूर ढलाई करने वाली मशीन के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। सोमवार की देर रात नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी मोड़ पर बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र राजभर (25) पुत्र राज बहादुर (निवासी खनवर, नगरा बलिया), बंटी राजभर (26) पुत्र राम आश्रम राजभर (निवासी खनवर, नगरा बलिया) तथा मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना निवासी शिवदरस (52) व नक्षत्र (50) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन अपनों का शव देख दहाड़े मारने लगे।

यह भी पढ़े - बलिया: प्रेमी से बात कराने की जिद में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी, साढ़े चार घंटे बाद सुरक्षित उतरी

नगरा थाना क्षेत्र के खनवर निवासी शैलेंद्र राजभर तथा विवेक उर्फ बंटी राजभर बलिया के देवधियां से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। इन दोनों युवकों के घर एक पखवाड़े के भीतर ही मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने वाला था, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.