Ballia News: महिला का घर के बाहर फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर नई बस्ती गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव घर के बाहर फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मृतका की पहचान रीना शर्मा (40) के रूप में हुई, जो संतोष शर्मा की पत्नी थीं। जानकारी के मुताबिक, रीना अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थीं। सुबह वह रोज की तरह उठकर बाहर चली गईं। काफी देर तक न लौटने पर उनके पति संतोष ने उन्हें खोजना शुरू किया। घर के अन्य कमरों में न मिलने पर उन्होंने बाहर तलाशा। तभी घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरा गुप्ता के अहाते में बाउंड्री से निकली सरिया पर गमछे के सहारे रीना का शव लटका हुआ देखा।

यह भी पढ़े - बलिया में दो बोरी गेहूं के विवाद में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां गंभीर घायल

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष मिश्रा, एसएचओ विकास चंद पांडेय, चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रीना के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण भी जमा हो गए। प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.