Ballia News: दो भाइयों को पांच साल की सजा, महिला ने फंदा लगाकर दी जान और तीन गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बलिया: फेफना पुलिस ने बघेजी गांव के पास से पिकअप वाहन पर लदे तीन गोवंश को बरामद किया। पुलिस ने आजमगढ़ जिले के बदरे आलम उर्फ राजा, मऊ जिले के हलधरपुर निवासी प्रियांशु उर्फ राज रावत और नरही थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे के पूरा निवासी मोहित साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवंश को सागरपाली-बैरिया मार्ग से बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

महिला ने की आत्महत्या

सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर अनीता (65), पत्नी स्व. बलराज वर्मा, ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, मिट्टी लदे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दो भाइयों को पांच साल की सजा

मारपीट के एक मामले में दो भाइयों को अदालत ने गुरुवार को पांच साल की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी जितेंद्र और बच्चा लाल के खिलाफ 1992 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। सुनवाई के बाद एसीजेएम ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
पीलीभीत: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पीलीभीत में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास...
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
छठ पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक सहायता, राजगृहि यादव व दीवान यादव की पहल की सराहना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.