Ballia News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उप निरीक्षक चन्द्रहास राम अपनी टीम—हेड कांस्टेबल कमला यादव और कांस्टेबल रितेश पांडेय—के साथ बहदुरा चट्टी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी राजकुमार, जो कि धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत वांछित है, वहीं मौजूद है।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खटंगा इसार पिठापट्टी (थाना सिकंदरपुर) निवासी आरोपी राजकुमार पुत्र मोतीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मनियर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.