- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : छत से गिरकर इकलौते बेटे की मौत, टूट गया मां-बाप का सहारा
Ballia News : छत से गिरकर इकलौते बेटे की मौत, टूट गया मां-बाप का सहारा
On
बलिया (उभांव) : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय मृत्युंजय राजभर की छत से गिरकर मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े - Ballia News : सोनवानी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 26 और 27 अप्रैल को 9 घंटे बिजली कटौती
मृत्युंजय अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके पिता भोला राजभर राजस्थान में पैरामिलिट्री सेवा में कार्यरत हैं। इस हादसे से जहां परिवार पर वज्रपात हुआ है, वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। हर कोई इस असमय गई जान को लेकर शोकाकुल है और परिवार को ढांढस बंधा रहा है।
एकमात्र सहारा खोने के बाद परिवार पर अंधकार छा गया है। गांव के लोग इसे एक अकाल त्रासदी मान रहे हैं।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
