Ballia News: सुभासपा प्रदेश महासचिव को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव व आजमगढ़ कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव का है।

शिवेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, वर्ष 2023 में उन्होंने अपने परिचित मुकेश कुमार सिंह के साथ मिलकर गाजीपुर निवासी कौशल सिंह से एक जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। शनिवार दोपहर कौशल सिंह ने उन्हें जमीन विवाद के समाधान के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़े - बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

शिवेंद्र का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे कौशल सिंह अपने 10–15 साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें बाहर बुलाकर न केवल अभद्रता की गई बल्कि हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.