Ballia News : सरेराह महिला की गले से झपटमारों ने झपटी सोने की चेन

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर -रानीगंज मार्ग पर टहलने निकली महिला की गले से बाइक सवार झपटमारों ने सोने की चेन छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर काफी संख्या में सुबह टहलने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड सुरेंद्र भारती (निवासी झंडा भारती के मठिया थाना बैरिया) की पत्नी लालसा देवी अपनी जेठानी शिवकुमारी देवी के साथ सुबह टहलने निकली थी। तालिबपुर-रानीगंज मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां से पहले सामने से आए पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने लालसा देवी के गले से सोने की चेन झपट लिया।

यह भी पढ़े - बलिया : सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, हेलीपैड और जर्मन हैंगर का काम अंतिम चरण में

 लालसा देवी के अनुसार काले रंग की बाइक पर छीनने वाले आए थे, जो पीछे बैठा था उसकी शिखा मोटी थी। घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी बैरिया थाने को दी। पुलिस का कहना है कि इस मार्ग पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस घटना से सुबह टहलने वाली महिलाओं में भय का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.