- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए...
Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश के मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं, किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। गोष्ठी का विषय "बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे" रखा गया था।
उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकाला जाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने कहा कि चितरंजन सिंह के विचार और संघर्ष आज भी मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
गोष्ठी को किसान नेता अरुण सिंह, पूर्व प्रधान एवं समाजवादी नेता राजू सिंह, बुद्धिजीवी प्रनेश सिंह, केशव सिंह तथा बसंत कुमार सिंह उर्फ मुन्नी भाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों, जन आंदोलनों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में चितरंजन सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
