Ballia News: पिता के निधन का सदमा, बेटे ने भी तोड़ा दम

बलिया : नगरा ब्लाक क्षेत्र के बरौली निवासी दूधनाथ की मृत्यु का सदमा उनका पुत्र वीरेन्द्र सहन नहीं कर सका। उनकी भी मौत हो गई। इस घटना से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। घर-परिवार की महिलाओं के करुण क्रंदन से हर किसी की आँखें नम हो गईं।

बरौली में बांसफोर बिरादरी के लोग निवास करते हैं। दूधनाथ बंसफोर (55) क्षय रोग से ग्रसित थे। उनका इलाज सरकारी स्तर पर चल रहा था। शुक्रवार की शाम दूधनाथ की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उनका सबसे 35 वर्षीय बेटा बीरेन्द्र गहरे सदमे में चला गया और उनकी भी मृत्यु हो गई। दोनों पिता-पुत्र की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। गाँव वालों ने सरयू किनारे दोहरीघाट पर अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़े - बलिया में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.