Ballia News: शतइसा कार्यक्रम में गए युवक पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ नामजद FIR, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव में हुए हमले के मामले में पीड़ित संजीव कुमार चौबे उर्फ सोनू चौबे ने छह हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े - 1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

तहरीर में संजीव ने बताया कि वह गांव के ही पंकज शाह के यहां आयोजित शतइसा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान छह लोगों ने उस पर लाठी, डंडा, भुजाली, फरसा, रॉड और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल संजीव को तत्काल सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलिया और फिर गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
इंदौर। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश...
सोनी सब के आगामी पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती बनेंगी तोरल रसपुत्र
‘यादें’ में बड़ा मोड़: डॉक्टर का पद छोड़ने के बाद इंटर्न्स के सहायक बनेंगे डॉ. देव
पुणे के जेएम रोड पर नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने बढ़ाई मौजूदगी
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.