Ballia News: आगलगी में सात झोपड़िया व गृहस्थी का सामान राख

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर बंधे से सटा नवका पुरवा मौज में मंगलवार 11 जून की दोपहर में लगी आग में सात परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां एवं गृहस्थी का सारा सामान चल गया। आग बुझाने के दौरान एक भैंस और एक युवक भी बुरी तरह झुलस गए, युवक को सदर अस्पताल बलिया भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर नियंत्रण तो कर लिया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवका पुरवा निवासी अंजनी राम का एक टीवी सेट, ₹5000 नगद, खाद्यान्न एवं गृहस्थी का सारा सामान, राजकुमार राम का एक भैंस एवं गृहस्थी का सारा सामान जल गया जिसे बचाने में शशि कुमार नाम का युवक भी झुलस गया जिसे सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है। जनार्दन राम का ₹5000 कैश दो- थान सोने का गहना, खाद्यान्न कपड़े वगैरह के साथ गृहस्थी का सारा सामान, गोपाल राम का ₹19200/ कैश, दो मोबाइल, तीन चौकियां, 30 किग्रा सिंचाई का पाइप और तीन बंडल केबल के साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

बेचू राम और बुधराम का घर का पूरा सामान खाद्यान्न, कपड़े वगैरह सब जलकर राख हो गया। बबलू राम का ₹6000/, एक ई रिक्शा और घर का पूरा सामान आग के भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण किया घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.