Ballia News: छत पर सोए युवक का शव मकान के पीछे खेत में मिलने से सनसनी

बलिया (सिकंदरपुर): मिश्रचक गांव में एक युवक का शव मकान के पीछे खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहार के छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के महाजी गांव निवासी 49 वर्षीय जय नाथ महतो के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई भीम महतो के साथ मिश्रचक में बाबा सम्राट के मकान में किराए पर रहते थे। दोनों भाई गांवों में घूम-घूमकर दाल और भुजा बेचने का काम करते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात दोनों भाई रोज की तरह छत पर सोने गए थे। रात के समय जब भीम महतो की नींद खुली, तो उसने देखा कि जय नाथ छत पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद वह नीचे उतरा, तो मकान के पीछे खेत में जय नाथ का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत मकान मालिक व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग

हालांकि जय नाथ की मौत के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस बारे में सिकंदरपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत संभवतः छत से गिरने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.