Ballia News : सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने किया प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन का समर्थन, कहा– स्कूल मर्जर है शिक्षा विरोधी

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों के एकीकरण (मर्जर) के खिलाफ चलाए जा रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन को अब सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का भी पूरा समर्थन मिल गया है। संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि स्कूल मर्जर न केवल शिक्षक विरोधी बल्कि शिक्षा विरोधी भी है।

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और मंत्री को समर्थन पत्र भेजकर आंदोलन के साथ एकजुटता जताई गई है। संगठन ने कहा है कि विद्यालयों का मर्जर शिक्षण व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया: पुस्तक और पुरस्कार वितरण के बीच परिषदीय बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो’ रैली

संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडेय ‘कान्हजी’ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ मिलकर इस निर्णय के विरोध में संघर्ष करेगा।

इस कदम के बाद अब आंदोलन को और व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.