Ballia News : एसडीएम ने सुनीं फरियाद, आठ में 6 शिकायतें निस्तारित

सिकंदरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना के सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।  उप जिलाधिकारी रवि कुमार व क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने फरियाद सुनी तथा मातहतों को समय सीमा के अंदर प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझकर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान कुल 8 मामले पहुंचे, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हो गया। शेष प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - शादी के बाद दुल्हन फरार : गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक, बोला, “मुझे मेरी बीवी दिलाओ”

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.