Ballia News: बलिया के ऋषभ ने NIFT की परीक्षा में हासिल किया 277वां रैंक, शहर में हुआ सम्मान

Ballia News: बलिया के बांसडीह निवासी ऋषभ कुमार पांडेय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में ऑल इंडिया 277वीं रैंक हासिल की है।

Ballia News: बलिया के बांसडीह निवासी ऋषभ कुमार पांडेय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में ऑल इंडिया 277वीं रैंक हासिल की है। उनकी उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

ऋषभ कुमार आशीष पांडे के बेटे हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में टॉपर हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने स्थानीय नागरिकों सहित ऋषभ को उनके आवास पर सम्मानित किया.

यह भी पढ़े - बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल

ऋषभ को विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे सहित प्रमोद सिंह, दिनेश तिवारी, सतेंद्र सिंह, सितांसु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है.

भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि ऋषभ पांडेय ने न केवल नगर क्षेत्र बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रतुल ओझा ने कहा कि स्थानीय विधायक केतकी सिंह उनके न आने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं. लौटने के बाद ऋषभ को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संजय कुमार पांडेय, अवनीश पांडेय, मुंजी भगवान, बंटी चौबे, गोविंद कुमार, गोपाल गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.