प्योर ईवी ने गुना में नया शोरूम खोला, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा

गुना। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता प्योर ईवी ने मध्य प्रदेश के गुना शहर में अपना नया शोरूम खोलकर उत्तर भारत में विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के अनुसार, गल्ला मंडी, नानाखेड़ी स्थित ‘अभिषेक कॉर्पोरेशन’ नामक इस शोरूम का संचालन अभिषेक प्रमोदकुमार जैन द्वारा किया जाएगा। इस आउटलेट पर कंपनी के विभिन्न इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स जैसे मॉडल शामिल हैं।

यह भी पढ़े - एलपीजी संकट के पीछे वैश्विक हालात भी जिम्मेदार : डॉ. अतुल मलिकराम

शोरूम में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ ‘प्योरपॉवर’ ब्रांड के तहत ऊर्जा भंडारण से जुड़े उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

कंपनी ने बताया कि यह विस्तार उसकी देशभर में नेटवर्क मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। प्योर ईवी अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप खोलने की योजना पर काम कर रही है, जिससे उसके कुल आउटलेट्स की संख्या 320 से अधिक हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि वह स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को पर्यावरण अनुकूल परिवहन विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.