Ballia News : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर रेवती थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उनके साथ कांस्टेबल शैलेष कुमार और करन यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कनक सोनी उर्फ माखन सोनी पुत्र सुरेंद्र सोनी, निवासी वार्ड संख्या-03, कस्बा एवं थाना रेवती, जनपद बलिया को खेदन चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3) बीएनएस, धारा 3(2)(v), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित तीसरे स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 2363 मरीजों का हुआ उपचार Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित तीसरे स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 2363 मरीजों का हुआ उपचार
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘जननायक की स्मृति में जनसेवा का...
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ballia News : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ballia News : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर सौ से अधिक मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, अस्पतालों में फल-मिष्ठान वितरण
Ballia News : प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद उतरा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.