Ballia News : चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़ियां और दो करकट के मकान जलकर राख

बांसडीह (बलिया)। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में शुक्रवार देर रात खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। हादसे में तीन झोपड़ियां और दो करकट के मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुमेर राम का परिवार देर रात झोपड़ी में भोजन बना रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियों तथा करकट के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल

आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोगों को घर का सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत दैनिक उपयोग का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

आसपास के लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग अन्य मकानों तक फैलने से बच गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.