Ballia News : बनरबगिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, पांच युवक घायल

बलिया। बेरुआरबारी क्षेत्र के बनरबगिया मोड़ पर शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए

घायलों में कैथवली गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित राजभर, 14 वर्षीय पवन राजभर, 19 वर्षीय पवन कुमार, 15 वर्षीय अंकित पासवान और 18 वर्षीय आकाश राजभर शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बनरबगिया मोड़ पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, चेतावनी संकेतक लगाने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.