- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : एनएससीटी ने कन्यादान योजना के तहत दो बेटियों के विवाह के लिए दिए 2.35-2.35 लाख रुपये
Ballia News : एनएससीटी ने कन्यादान योजना के तहत दो बेटियों के विवाह के लिए दिए 2.35-2.35 लाख रुपये
बलिया। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने अपनी कन्यादान योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश की दो बालिकाओं के विवाह के लिए प्रति कन्या 2 लाख 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था की ओर से यह सहयोग राशि दोनों बालिकाओं के पिता के बैंक खातों में भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि संस्था अब तक अपने पांच दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। कन्यादान योजना के प्रथम चरण में मिर्जापुर निवासी कन्हैयालाल यादव तथा गोरखपुर निवासी अमरनाथ शर्मा की पुत्रियों को शामिल किया गया, जिनका विवाह जून माह में संपन्न हुआ है।
संस्था के अनुसार, दोनों सदस्यों के बैंक खाते 5 जून को जारी किए गए थे और टीम के सदस्यों द्वारा 15-15 रुपये के अंशदान से प्रत्येक खाते में 2 लाख 35 हजार रुपये की राशि एकत्र की गई। संस्था ने भविष्य में कन्यादान सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
एनएससीटी के प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह और जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि संगठन से प्रदेशभर में 15,325 सदस्य जुड़े हुए हैं, जिन्होंने इस योजना में अपना योगदान दिया है। इनमें से 680 सदस्य बलिया जनपद के हैं।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि एनएससीटी का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहयोग प्रदान कर समाज में सहभागिता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।
