Ballia News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

हल्दी (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भरसौता पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम बोलेरो और अपाची मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी अंकित कुमार यादव (25) पुत्र राणा प्रताप यादव और पिंटू यादव (16) पुत्र अच्छे यादव अपाची मोटरसाइकिल से हल्दी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भरसौता पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : दुबहड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बेहतर, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो और मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.