- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : शादी समारोह में बराती-घराती में मारपीट, दो युवक घायल
Ballia News : शादी समारोह में बराती-घराती में मारपीट, दो युवक घायल
On
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर स्थित वार्ड नंबर-3 शिवपुरी में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान बराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें बरात पक्ष के दो युवक घायल हो गए।
मारपीट की घटना में सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी 17 वर्षीय शाहील राजभर पुत्र मंजी राजभर और 18 वर्षीय आशुतोष राजभर पुत्र राजेश राजभर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद आपसी सहमति से शादी की शेष रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Ballia News : शादी समारोह में बराती-घराती में मारपीट, दो युवक घायल
By Parakh Khabar
Ballia News : बनरबगिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, पांच युवक घायल
By Parakh Khabar
Latest News
28 Jun 2026 08:03:37
बलिया। गो-तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
