Ballia News: घाघरा नदी घाट पर युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बलिया। उभांव क्षेत्र के करीमगंज स्थित घाघरा नदी घाट के पास एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और फील्ड यूनिट की मदद से मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया : प्रसव पीड़ा के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, आशा बहू पर मुकदमा दर्ज

क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 मई को पीआरबी के माध्यम से उभांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि करीमगंज के घाघरा नदी घाट के पास नदी में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.