- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलिया में खेत के पास मिला अधजला शव, आग बुझाने के दौरान हादसे की आशंका
Ballia News : बलिया में खेत के पास मिला अधजला शव, आग बुझाने के दौरान हादसे की आशंका
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मुनीराम (55) पुत्र स्व. रूपचंद निवासी बड़ागांव, थाना मनियर के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली थी कि बड़ागांव की पानी टंकी के पास खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मनियर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव की पहचान की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में घास जलाने के लिए दवा डालकर आग लगाई गई थी, जो धीरे-धीरे काफी दूर तक फैल गई। पास में स्थित मछली पालन के पोखरे में लगी जालियों तक भी आग पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि मुनीराम आग बुझाने के लिए पानी लेकर जालियों तक पहुंचे होंगे, तभी अचानक गिरने से आग की चपेट में आ गए और जलने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
