Ballia News: उत्तराखंड हिमस्खलन, बलिया के राम सुजान सिंह लापता, परिवार चिंतित

बलिया (उप्र): उत्तराखंड के चीन (तिब्बत) सीमा से सटे माना गांव के पास हुए हिमस्खलन में बलिया जिले के राम सुजान सिंह के लापता होने की आशंका है। उनके परिवार के सदस्य गहरी चिंता में हैं, लेकिन प्रशासन से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

परिवार की बढ़ती चिंता

लापता राम सुजान सिंह के बेटे राज सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता उत्तराखंड के चमोली में सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे। वह पिछले साल जनवरी में वहां गए थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार

राज सिंह ने कहा, "हमें खबर मिली है कि पहाड़ टूटने से कई मजदूर फंस गए हैं। यह जानकारी हमें मीडिया के माध्यम से मिली, लेकिन प्रशासन से कोई संपर्क नहीं हुआ है।"

आखिरी बातचीत और प्रशासन की चुप्पी

परिवार ने आखिरी बार राम सुजान सिंह से पिछले सोमवार को बात की थी। उस दौरान उन्होंने घर-परिवार का हालचाल लिया था। लेकिन हिमस्खलन के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

राज सिंह ने बताया, "हम लगातार जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें कुछ नहीं बताया जा रहा।"

पुलिस को जानकारी नहीं

इस बीच, बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि उन्हें राम सुजान सिंह के हिमस्खलन में फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।

परिवार प्रशासन से जल्द से जल्द मदद और जानकारी मिलने की उम्मीद कर रहा है, ताकि राम सुजान सिंह का पता लगाया जा सके।

भाषा इनपुट के साथ

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.