Ballia News : गड्ढों से भरी सड़क का जन्मदिन मनाकर जताया विरोध

बलिया : काजीपुरा-मिड्ढी चौराहा मार्ग की बदहाली से नाराज़ लोगों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने रविवार को खस्ताहाल सड़क का “जन्मदिन” मनाया।

सतीश चंद्र कॉलेज से काजीपुरा होते हुए कचहरी तक जाने वाला यह मार्ग शहर का प्रमुख रास्ता है। लंबे समय से टूटी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। बरसात में स्थिति और भी बिगड़ जाती है।

यह भी पढ़े - Azamgarh News: तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से शिक्षिका की मौत, भाई गंभीर घायल

लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क के गड्ढों को चूने से घेरा, फूलों से सजाया और मंत्रोच्चार के बीच केक काटा। रानू पाठक ने कहा कि जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर इमरान खान, हबीद अंसारी, गौरी, पंकज पाण्डेय, संतोष वर्मा, मोहित गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.