बलिया बलिदान दिवस : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकली विशेष यात्रा

Ballia News। बलिया बलिदान दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जिला कारागार से भव्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान अजय राय ने कहा कि आज भी हम उसी तरह संघर्ष कर रहे हैं, जैसे 1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ किया था।

उन्होंने कहा कि “आज हमारी आज़ादी पर उसी तरह से हमला किया जा रहा है, जैसे अंग्रेजों के समय हुआ करता था। वर्तमान सरकार वोट की चोरी कर हमारे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, लेकिन कांग्रेसजन किसी भी कीमत पर इसे सफल नहीं होने देंगे।”

यह भी पढ़े - UP Weather Update: यूपी में ‘मॉनसून एक्सप्रेस’ पर ब्रेक, 20 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश

screenshot_2025-08-19-22-38-51-41_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

प्रशासन पर आरोप

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने आरोप लगाया कि बलिया प्रशासन ने बलिदान दिवस पर शहीदों की स्मृति से जुड़े कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसजनों ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि “हमने पूर्व की भांति अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर क्रांति भूमि बापू भवन (टाउन हॉल) पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

बलिदान दिवस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक सुधीर राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, निर्मल उपाध्याय, विजय ओझा, विजन चौबे, राजनाथ पांडेय, जैनेन्द्र पांडेय मिन्टु, ओमप्रकाश तिवारी, पुनीत पाठक, ब्रजेश सिंह गाड, संतोष चौबे, सागर सिंह राहुल, अबुल फैज़, विवेक ओझा, रूपेश चौबे, प्रेमचंद मौर्य, बब्लू खरवार, अभिषेक पाठक, राजेन्द्र प्रसाद, आरिफ खान, जीसान अहमद, उषा सिंह, अनुपमा सिंह, सारिका श्रीवास्तव, वंश बहादुर भारती, बबलू शर्मा, अमरनाथ राम, अखिलेश कन्नौजिया, इस्लाह रहमान, राजेन्द्र सिंह गामा, श्रीप्रकाश मिश्रा, विजेन्द्र पांडेय मुखिया, राजनारायण उपाध्याय, ज्ञानदीप मिश्रा, हरीश कुमार, सुनिल सिंह, खजांची राय, अजनी राम, शशीकांत मिश्रा, विर बहादुर सिंह, विरेश तिवारी, अनिल पांडेय, फैज्जान अहमद, राहुल चौबे, मदन यादव, सुमेर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.