Ballia News: गंगा किनारे मॉक ड्रिल के जरिए बाढ़ से निपटने की तैयारी, NDRF और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

बलिया : जिले में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर गुरुवार को गंगा नदी के उजियार घाट पर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल (मूक अभ्यास) किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य था – आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।

राहत-बचाव कार्यों का किया गया अभ्यास

मॉक ड्रिल की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जब इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) को सूचना मिली कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण गांव मैरूण्ड (चारों ओर से पानी से घिरा) हो गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम और राहत टीमों को सक्रिय कर दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया के गंगापुर घाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति, 35 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

एनडीआरएफ, रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्रों ने डूबते व्यक्ति को बचाने, प्राथमिक उपचार, सर्पदंश से बचाव, और जलभराव से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास किया।

एनडीआरएफ के निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला के नेतृत्व में मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिखाया गया कि बाढ़ में फंसे लोगों को किस प्रकार सुरक्षित निकाला जाता है। आपदा मित्र धर्मेंद्र कुमार ने नदी के बीच आधे घंटे तक स्थिर रहकर बचाव अभ्यास को और भी प्रभावी बना दिया।

जनजागरूकता पर दिया गया जोर

मॉक ड्रिल के साथ आयोजित गोष्ठी में आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के समय क्या करें और क्या न करें, इस पर विस्तृत जानकारी दी गई।

रेड क्रॉस अधीक्षक डॉ. पंकज ने प्राथमिक चिकित्सा और सर्पदंश पर अभ्यास करवाया। सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे आम लोग आपात स्थिति में मददगार बन सकें।

विभागों ने साझा की अपनी तैयारियां

गोष्ठी के अंत में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, PWD, अग्निशमन, स्काउट गाइड समेत सभी विभागों ने बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की और अपने विचार साझा किए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, पशुपालन विभाग के डॉ. एस के मिश्र, रेड क्रॉस से शैलेन्द्र पांडेय, नेहरू युवा केंद्र से कपिल देव, सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा, और एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नवीन शर्मा ने जनजागरूकता को आपदा प्रबंधन का मजबूत आधार बताया।

उपस्थिति और संचालन

इस मॉक ड्रिल में नायब तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी सोहाव, अग्निशमन दल, रेड क्रॉस टीम, स्काउट गाइड सदस्य, स्थानीय स्वयंसेवी और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संचालन एनडीआरएफ निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.