- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
बलिया : आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन बलिया के परेड ग्राउंड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर 10 टोलियों में शामिल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट हुए सम्मानित
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा का संदेश दिया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कांस्टेबल विवेक द्विवेदी को सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान) का पुरस्कार मिला।
परेड कमांडर के रूप में विशाल यादव प्रथम, मोहम्मद इसराफिल मंसूरी द्वितीय और नित्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।
कांस्टेबल अंकुर दूबे इनडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे।
डीएम ने दिलाई शपथ
समारोह के अंतिम चरण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अंत में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइंस अक्षय कुमार की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
