Ballia News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 12 साल की सजा, कोर्ट का कड़ा फैसला

बलिया। पॉक्सो एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की कोर्ट नंबर 8 ने आरोपी राहुल कुमार को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई है।

कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 12 साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा होगी। इसके अलावा, अपहरण की धारा 363 में 5 साल की कैद और 5 हजार रुपये का जुर्माना, जबकि धारा 366 में 7 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया: मुख्यमंत्री योगी के 29 अगस्त के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

यह मामला 2017 में सिकंदरपुर थाने में दर्ज किया गया था। आरोपी राहुल कुमार ब्रह्माइन गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी से यह फैसला आया।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' अभियान के तहत की गई। मामले में अभियोजन अधिकारी एडीजीसी देवनारायण पांडेय ने पैरवी की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.