Ballia News : महिलाओं पर फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चैन राम बाबा पोखरा के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गंदे इशारे कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम गश्त पर निकली महिला उपनिरीक्षक मोनी पाण्डेय ने राह चलती युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सिंगही निवासी दीपक कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद

बताया गया कि युवक की हरकतों से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और महिलाओं में असुरक्षा की भावना फैल गई थी।

पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मोबाइल तकनीक के माध्यम से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.