- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बभनौली में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Ballia News : बभनौली में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
On
Ballia News : बांसडीह क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार की देर रात चोरी का प्रयास विफल हो गया। घर की महिलाओं की सतर्कता और ग्रामीणों के प्रयास से चोर को पकड़कर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया। गांव के सुधीर मिश्रा के घर में रात एक चोर छत के रास्ते घुस गया। वह पहले छत पर चढ़ा और फिर सीढ़ी के सहारे कमरे के अंदर प्रवेश कर गया। घर के अंदर हलचल व आवाज होने पर महिलाओं को आहट लगी। शक होने पर उन्होंने देखा तो एक अनजान युवक घर में मौजूद था।
महिलाओं ने तुरंत जोर-जोर से शोर कर दिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी घबरा गया और वापस छत पर भागा। वहां से वह छज्जे के सहारे नीचे कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और चोर का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
चोर को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमहंस बताया और खुद को कटिहार, बिहार का निवासी बताया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बभनौली में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसकी पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच कर कार्रवाई करेंगी।
खबरें और भी हैं
Ballia News : महिलाओं पर फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
By Parakh Khabar
Ballia News :संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
By Parakh Khabar
जनसुनवाई में डीएम ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
By Parakh Khabar
Latest News
05 May 2026 14:01:42
लखनऊ। शहर के विकास में एक नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के नव निर्मित ग्रीन...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
