“खाने के साथ प्रयोग करना मेरा शौक, इसलिए शेफ का किरदार निभाना खास रहा”: सुम्बुल तौकीर खान

मुंबई। सोनी सब का लोकप्रिय शो इत्ती सी खुशी अपनी भावनात्मक कहानी और सरल प्रस्तुति के जरिए दर्शकों से जुड़ता जा रहा है। मौजूदा ट्रैक में अन्विता का किरदार निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान एक नए सफर की शुरुआत करती नजर आ रही हैं, जहां वह रेस्टोरेंट में काम शुरू कर शेफ बनने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ाती हैं।

कहानी में अन्विता की यह यात्रा चुनौतियों, सीख और छोटी-छोटी सफलताओं से भरी हुई है। खास बात यह है कि यह ट्रैक सुम्बुल के निजी जीवन से भी जुड़ता है, क्योंकि उन्हें खाना बनाने और नए-नए प्रयोग करने का शौक है।

यह भी पढ़े - Entertainment News : सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में शकुनी बनेंगे चंदन आनंद, निभाएंगे तीक्ष्ण दिमाग वाला किरदार

अपने अनुभव साझा करते हुए सुम्बुल ने कहा कि घर पर वह हमेशा नए व्यंजन बनाने की कोशिश करती हैं, इसलिए स्क्रीन पर शेफ का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि सेट पर बना किचन उन्हें अपने सपनों जैसा लगा और वहीं उनका “हैप्पी प्लेस” बन गया।

उन्होंने कहा कि इस माहौल ने उन्हें अपने किरदार में ढलने और अभिनय को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद की।

यह शो दर्शकों को अन्विता के सपनों, संघर्ष और उपलब्धियों से जोड़ता है।

इत्ती सी खुशी का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी सब चैनल पर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.