UP News: योगी कैबिनेट ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, 5 मई से पूरे प्रदेश में लागू

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की वार्षिक तबादला नीति को मंजूरी दे दी गई। यह नई नीति 5 मई से पूरे प्रदेश में लागू होगी।

जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नई व्यवस्था में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष और मंत्री संयुक्त रूप से तबादलों पर निर्णय लेंगे। नीति का उद्देश्य तबादला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है।

यह भी पढ़े - Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

नीति में यह भी तय किया गया है कि किसी भी विभाग में कुल स्वीकृत पदों का अधिकतम 10 प्रतिशत ही तबादले के माध्यम से भरा जा सकेगा। इससे अनावश्यक और अत्यधिक तबादलों पर रोक लगेगी तथा विभागों की कार्य व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से कर्मचारियों को समय पर स्थानांतरण का अवसर मिलेगा, साथ ही प्रशासनिक संतुलन भी बना रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, तबादला प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन और स्वीकृति की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे सिफारिश आधारित तबादलों पर अंकुश लगेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.