कानपुर में पहली बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी, मरीज को मिला नया आत्मविश्वास

कानपुर। रीजेंसी हेल्थ, कानपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शहर की पहली बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस सर्जरी में ट्रांसओरल एंडोस्कोपिक थायरॉयडेक्टॉमी वेस्टिबुलर अप्रोच (TOETVA) तकनीक का उपयोग किया गया, जिसमें गर्दन पर कोई चीरा लगाए बिना ऑपरेशन किया जाता है।

अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जितिन यादव ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज को पहले थायरॉयड लोबेक्टोमी हो चुकी थी और बाद में उसे फॉलिक्युलर कार्सिनोमा (थायरॉयड कैंसर) का पता चला। इसके बाद बची हुई थायरॉयड ग्रंथि को पूरी तरह निकालने के लिए यह उन्नत तकनीक अपनाई गई।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

डॉक्टरों के अनुसार, TOETVA एक आधुनिक और कम चीर-फाड़ वाली विधि है, जिसमें मुंह के अंदर छोटे चीरे के जरिए थायरॉयड ग्रंथि तक पहुंचकर ऑपरेशन किया जाता है। इससे गर्दन पर किसी प्रकार का निशान नहीं पड़ता और मरीज की रिकवरी भी तेज होती है।

डॉ. जितिन यादव ने बताया कि यह मामला तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पहले सर्जरी हो चुकी थी। बावजूद इसके, इस तकनीक की मदद से सुरक्षित और प्रभावी ढंग से ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और रिकवरी बेहतर रही है। पैराथायरॉयड हार्मोन और कैल्शियम स्तर भी सामान्य पाए गए हैं, जो सफल ऑपरेशन के संकेत हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि कानपुर में आधुनिक और मरीज-केंद्रित चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे भविष्य में ऐसे और उन्नत उपचार संभव हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.