Ballia News : दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत सिकन्दरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह सिकन्दरपुर कस्बे के नगरा मोड़ इलाके से की गई।

सिकन्दरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कुमार मलिक और उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुष्कर्म मामले में आरोपी सौरभ यादव (पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी कठौड़ा, थाना सिकन्दरपुर, बलिया) को नगरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल दिलीप कुमार और रविशंकर पटेल भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.