- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: घोसी के पूर्व सांसद और बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 14 तक पेश करने का आदेश
Ballia News: घोसी के पूर्व सांसद और बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 14 तक पेश करने का आदेश
14 तक केश करने का आदेश
On
पूर्व सांसद और बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बलिया। घोसी के पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व कारागार मंत्री हरि नारायण राजभर तथा उनके पुत्र अटल राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। यह वारंट बुलंदशहर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया है।
यह भी पढ़े - Ballia News: सरेराह ई-रिक्शा रुकवाकर युवती से मारपीट और छेड़खानी, चार कार सवारों पर मुकदमा
चौदह फरवरी तक कोर्ट में पेश करने का आदेश
न्यायालय ने पूर्व सांसद और उनके पुत्र को 14 फरवरी तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इसके लिए न्यायालय ने एडीजीपी मेरठ, वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़ को पत्र जारी किया है। इसके तहत एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने एसपी-डीएम को पत्राचार कर पूर्व सांसद और उनके पुत्र को 14 फरवरी तक न्यायालय में प्रस्तुत कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। इसके तहत गैर जमानती वारंट तामिल कराने को लेकर उभांव पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
05 Aug 2026 12:06:53
बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
