- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: ऑपरेशन मुस्कान में बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता, 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बर...
Ballia News: ऑपरेशन मुस्कान में बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता, 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद
On
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सराहनीय तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को मात्र आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। इस कार्रवाई से बांसडीह क्षेत्र का एक परिवार मुस्कुरा उठा।
यह भी पढ़े - बलिया में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ शुरू, युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण
बांसडीह पुलिस ने पूरे जिले के थानों और चौकियों को अलर्ट करने के साथ ही डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप, सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों और आम नागरिकों की मदद से बालिकाओं की खोज में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों बालिकाएं ग्राम देवडीह में मिलीं। उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
बालिकाओं की बरामदगी में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने बांसडीह पुलिस की जमकर सराहना की।
खबरें और भी हैं
खामोशी और भावनाओं से अपनी बात कहती है सृष्टि का किरदार: गुलकी जोशी
By Parakh Khabar
Latest News
16 Apr 2026 08:55:40
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
